राहत: एमजीएम को पांच साल बाद मिलेगी अपनी सीटी स्कैन मशीन

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

एमजीएम अस्पताल के मरीजों के लिए राहत की खबर है। जल्द ही सीटी स्कैन मशीन खरीदी जाएगी, जिससे मरीजों को मुफ्त या सस्ती दरों पर सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। मशीन की कीमत 6 से 9 करोड़ रुपये होगी। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मुफ्त सुविधा प्रदान की जाएगी।

राहत: एमजीएम को पांच साल बाद मिलेगी अपनी सीटी स्कैन मशीन

एमजीएम अस्पताल के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जल्द ही यहां सीटी स्कैन मशीन की खरीद की जाएगी। इससे मरीजों को मुफ्त या सस्ती दरों पर सीटी स्कैन की सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल में करीब पांच साल पहले सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई थी। मरीजों को बाहर या फिर निजी एजेंसी द्वारा दी जा रही सुविधा से सीटी स्कैन कराना पड़ रहा था। एमजीएम अस्पताल जब साकची में था, तभी से सीटी स्कैन मशीन खरीदने की बात चल रही थी। इसके लिए कई बार स्वास्थ्य विभाग को आवेदन भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार आश्वासन मिलता रहा, लेकिन मशीन की खरीद नहीं हो सकी। अस्पताल के डिमना शिफ्ट होने के बाद यहां सीटी स्कैन के लिए अलग से जगह भी बनाई गई। स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय पदाधिकारी कई बार अस्पताल पहुंचे और हर बार जल्द मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

सीटी स्कैन मशीन की खरीद प्रक्रिया

एमजीएम अस्पताल को डिमना शिफ्ट हुए करीब एक साल होने वाला है, लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। मरीजों की परेशानी और लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने स्वयं टेंडर जारी कर सीटी स्कैन मशीन खरीदने का निर्देश दिया है। इसके बाद हाल ही में अस्पताल ने मशीन खरीद को लेकर विभिन्न कंपनियों के विशेषज्ञों को बुलाकर प्री-टेंडर प्रक्रिया पूरी की। अब आगे तकनीकी और वित्तीय टेंडर की प्रक्रिया होगी, जिसके बाद चयनित कंपनी मशीन स्थापित करेगी।

मशीन की गुणवत्ता और कीमत

ज्यादा स्पीड वाली मशीन की होगी खरीद

सीटी स्कैन मशीन कई प्रकार की होती हैं। इसकी गुणवत्ता और स्पीड के आधार पर कीमत तय होती है। स्पीड का मतलब है कि एक सीटी स्कैन करने में कितना समय लगता है। जितना कम समय लगेगा, उतने अधिक मरीजों की जांच हो सकेगी। इस मशीन की कीमत करीब 6 से 9 करोड़ रुपये तक होती है।

आयुष्मान योजना से लाभ

आयुष्मान से मुफ्त में मिलेगी सुविधा

बाजार में सीटी स्कैन का शुल्क काफी अधिक है। वहीं, अस्पताल परिसर में निजी कंपनी द्वारा भी सीजीएचएस दर पर शुल्क लिया जा रहा है। हालांकि, एमजीएम की अपनी मशीन लगने के बाद आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को यह सुविधा मुफ्त मिलेगी। वहीं, जो मरीज आयुष्मान योजना से बाहर हैं, उन्हें भी बाजार और निजी एजेंसी की तुलना में कम खर्च देना पड़ सकता है। इसकी दरें मशीन लगने के बाद तय की जाएंगी। इससे एमजीएम के मरीजों को काफी राहत मिलेगी। गंभीर मरीजों को तुरंत अस्पताल में ही यह सुविधा मिल सकेगी, जिससे समय पर जांच और इलाज संभव हो पाएगा।

स्कैन निजी एजेंसी प्राइवेट सेंटर

सीटी हेड विदाउट कंट्रास्ट 1035 2200

सीटी स्पाइन 1725 4000

सीटी होल एबडोमेन 3450 7000

सीटी चेस्ट (फॉर लंग्स) 2000 4000

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एमजीएम अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन कब खरीदी जाएगी?
जल्द ही सीटी स्कैन मशीन की खरीद की जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।