Jamshedpur News: एमजीएम का पीएसए ऑक्सीजन प्लांट डिमना शिफ्ट होगा

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: साकची स्थित एमजीएम अस्पताल का पीएसए ऑक्सीजन प्लांट अब डिमना में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके कारण डिमना परिसर में वायुमंडल से ऑक्सीजन उत्पादन संभव होगा, जिससे मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। यह प्लांट पहले से मौजूद ऑक्सीजन स्रोत की निर्भरता को खत्म करेगा और आपात स्थिति में भी ऑक्सीजन उपलब्ध करवाएगा।

Jamshedpur News: एमजीएम का पीएसए ऑक्सीजन प्लांट डिमना शिफ्ट होगा

Jamshedpur News: साकची स्थित एमजीएम अस्पताल का पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसॉर्प्शन) ऑक्सीजन प्लांट डिमना के एमजीएम अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लगने के बाद डिमना परिसर में हवा से खुद ऑक्सीजन तैयार हो सकेगी और मरीजों के लिए सुविधा बढ़ेगी। डिमना एमजीएम में एक ऑक्सीजन प्लांट पहले से है, लेकिन उसमें बाहर से ऑक्सीजन मंगाकर भराना पड़ता है। इमरजेंसी और पाइपलाइन न होने वाली जगहों के लिए सिलेंडर भी बाहर से भरवाकर लाए जाते हैं। पीएसए प्लांट इससे अलग है। इसमें मशीन वायुमंडल की हवा से ऑक्सीजन तैयार कर लेती है। यह प्लांट कोरोना काल में ऑक्सीजन संकट के समय साकची एमजीएम में लगाया गया था।

बाहर से सप्लाई न पहुंचने पर भी मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई थी। अब इसे साकची (मानगो) से डिमना स्थानांतरित किया जाएगा। डिमना परिसर में कॉलेज बिल्डिंग के पीछे प्लांट लगाने की जगह चिह्नित हो चुकी है। विशेषज्ञ टीम ने वहां लगाने की अनुमति दे दी है। मशीन की स्थापना के बाद टीम की हरी झंडी मिलने पर प्लांट चालू किया जा सकेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: एमजीएम का पीएसए ऑक्सीजन प्लांट डिमना शिफ्ट होगा