एसी फेल और पानी के अभाव में ऑर्थो में 6 ऑपरेशन टले
एमजीएम अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में मंगलवार को सभी ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए। पानी और एसी न चलने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों भी पानी की दिक्कत के चलते कई ऑपरेशन टल चुके हैं। अब मरीजों को नई तारीखें दी जाएंगी।

एमजीएम अस्पताल में मंगलवार को हड्डी रोग विभाग में सभी ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए। पानी और एसी नहीं चलने के कारण ऐसा करना पड़ा। मंगलवार को इस विभाग में कुल 6 ऑपरेशन होने थे, लेकिन ऑपरेशन थिएटर में एसी नहीं काम कर रहा था और वहां पानी नहीं था। इससे मरीजों को परेशानी हुई। अब इन मरीजों को ऑपरेशन की नई तारीख दी जाएगी, क्योंकि अगले ऑपरेशन के दिन अन्य मरीजों की पहले से बुकिंग है। इसके पहले भी पानी की दिक्कत हुई थी तो तीन दिन तक करीब दो दर्जन से अधिक ऑपरेशन टल गए थे। इसके कारण कई मरीजों ने तो दूसरे निजी नर्सिंग होम में जाकर ऑपरेशन कराया था, जिसमें उन्हें हजारों रुपये खर्च करने पड़े थे।
प्राचार्य ने तत्काल इसपर कार्रवाई करते हुए नगर निगम से पानी की व्यवस्था कराई और उसके बाद से रोज दस टैंकर पानी आने लगा, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण यह नाकाफी हो रहा है और मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को तो एसी नहीं चलने के कारण और भी परेशानी हो गई थी। स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो परेशानी और बढ़ जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


