Jamshedpur News: एमजीएम में अब दांतों का एक्सरे होगा, आरसीटी भी जल्द
Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में अत्याधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्सरे मशीन और हाई-रिजॉल्यूशन डिजिटल सेंसर यूनिट लगाई गई है। अब रूट कैनाल ट्रीटमेंट, दांतों के संक्रमण, कैविटी, नसों की समस्या और जबड़े के फ्रैक्चर की जांच अस्पताल परिसर में हो सकेगी। यह सुविधा कोल्हान के मरीजों को लाभ पहुंचाएगी। मशीन कम रेडिएशन उत्सर्जित करती है और जांच के तुरंत बाद दांतों की स्पष्ट डिजिटल इमेज कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाती है।

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी), दांतों के अंदरूनी संक्रमण, कैविटी, नसों की समस्या या जबड़े के फ्रैक्चर की सटीक जांच के लिए अब बाहर नहीं जाना होगा, बल्कि एमजीएम अस्पताल में ही ये इलाज हो सकेंगे। ये सहूलियत अत्याधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्सरे मशीन लगने के कारण होगी। अबतक अस्पताल में इंट्राओरल एक्सरे की सुविधा नहीं होने से यहां आने वाले मरीजों को रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी), दांतों के अंदरूनी संक्रमण, कैविटी, नसों की समस्या या जबड़े के फ्रैक्चर की सटीक जांच के लिए बाहर के निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों में जाना पड़ता था।
एमजीएम अस्पताल में नई डिजिटल एक्सरे सुविधा
दंत रोग विभाग के डॉ. नितेश कुमार ने बताया कि इस सुविधा से कोल्हान भर के मरीजों को लाभ होगा। डेंटल विभाग में पहली बार अत्याधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्स-रे मशीन और हाई-रिजॉल्यूशन डिजिटल सेंसर यूनिट की स्थापना की गई है। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से अब दांतों, मसूड़ों और जबड़े से जुड़ी गंभीर बीमारियों की जांच और इलाज अस्पताल परिसर में ही सुगमता से हो सकेगा। दंत रोग विभाग में स्थापित यह आधुनिक डिजिटल प्रणाली अत्याधुनिक सेंसर और कंप्यूटर डिस्प्ले से सुसज्जित है, जो जांच के तुरंत बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर दांतों और उनकी जड़ों की बेहद साफ और विस्तृत डिजिटल इमेज प्रस्तुत करती है। इससे डॉक्टरों को जटिल प्रक्रियाओं और माइनर ओरल सर्जरी की योजना बनाने में त्वरित और सटीक निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
कम रेडिएशन और मरीजों को लाभ
कम रेडिएशन
इसके अलावा, पारंपरिक एक्सरे की तुलना में यह डिजिटल तकनीक बेहद कम रेडिएशन उत्सर्जित करती है, जो मरीज और स्वास्थ्यकर्मियों दोनों के लिए सुरक्षित है। इस मशीन के चालू होने से जमशेदपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से ओपीडी में आने वाले सैकड़ों दंत रोगियों को अब एक ही छत के नीचे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

