ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरएमजीएम अस्पताल : पांच दिनों से शव गृह में सड़ रही लाश

एमजीएम अस्पताल : पांच दिनों से शव गृह में सड़ रही लाश

एमजीएम अस्पताल के शव गृह में पांच दिनों से एक अज्ञात शव सड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि इस शव को 6 नवंबर को पुलिस ने एमजीएम शव गृह में रखवाया था। नियमत: 72 घंटे के अंदर शव का निस्तारण कर देना...

एमजीएम अस्पताल : पांच दिनों से शव गृह में सड़ रही लाश
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 11 Nov 2017 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

एमजीएम अस्पताल के शव गृह में पांच दिनों से एक अज्ञात शव सड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि इस शव को 6 नवंबर को पुलिस ने एमजीएम शव गृह में रखवाया था। नियमत: 72 घंटे के अंदर शव का निस्तारण कर देना चाहिए। पर साकची पुलिस को बार-बार सूचित करने के बाद भी शव को रिसीव नहीं किया गया। पांच दिनों से रखा होने के कारण शव से सड़ांध फैल रही है। कर्मचारियों के अनुसार शव गृह का फ्रीजर भी ढंग से काम नहीं कर रहा है। हालांकि दस दिनों पूर्व ही फ्रीजर की मरम्मत कराई गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें