एक सप्ताह से एक्सरे का प्रिंटर खराब, लौट रहे मरीज
एमजीएम अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में प्रिंटर खराब होने के कारण मरीजों को एक्सरे रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। इसके चलते मरीजों को बाहर जाकर एक्सरे कराना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण प्रिंटर ठीक नहीं हो सका है, जिससे गरीब मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

एमजीएम अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में प्रिंटर खराब होने से मरीजों को एक्सरे रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। नतीजतन मरीजों को बाहर जाकर एक्सरे कराना पड़ रहा है। अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में दो एक्सरे मशीन लगी हैं। दोनों के लिए मात्र एक प्रिंटर है, जो एक सप्ताह पहले खराब हो गया। कुछ मरीज मोबइल में एक्सरे की फोटो लेकर डॉक्टर के पास जा रहे हैं। काफी संख्या में गरीब मरीज हैं, जिनके पास मोबइल भी नहीं होता है। इससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मशीन का प्रिंटर आजतक नहीं बन सका। कोलकाता से इंजीनियर बुलाकर उसे ठीक कराया जा सकता था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इसे गंभीरता ने नहीं लिया।
वैसे भी अस्पताल प्रशासन का एक्सरे मशीन के प्रति रवैया सुस्त है। साकची से अस्पताल शिफ्ट होने के कई महीने बाद यह मशीन एमजीएम डिमना में लग सकी। यहां लगने के बाद उसे यहां सेट होने में डेढ़ से दो महीने लगे जबकि इस भवन में एक निजी एजेंसी द्वारा मात्र कुछ दिनों में सिटी स्कैन और एक्सरे मशीन सब लग गई।हमलोगों ने बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है जल्द बन जाएगी। जिन मरीजों को जरूरत हो रही है, वे मेाबाइल से कंप्यूटर पर एक्सरे का फोटो ले जा रहे हैं।- डॉ. डीसी बेसरा, विभागाध्यक्ष, रेडियोलॉजी विभाग
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


