भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक होगा मरीजों का ऑनलाइन रीकार्ड
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जमशेदपुरजमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में अब मरीजों की सभी प्रक्रियाएं सी-डैक सॉफ्टवेयर के माध्यम से होंगी। सॉफ्टवेयर को अपलोड कर दिया गया है और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ईएनटी विभाग में ऑनलाइन पर्ची भी शुरू हो गई है, जिससे मरीजों का एडमिशन आसान हो गया है।

जमशेदपुर । एमजीएम अस्पताल में मरीजों के नामांकन से डिस्चार्ड तक की सारी प्रक्रिया अब सी-डैक सॉफ्टवेयर से होगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर अपलोड कर दिया गया है। सी-डैक सॉफ्टवेयर के बारे में कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है। वहीं ईएनटी सहित एक अन्य विभाग में ऑनलाइन पर्ची मरीजों को लिखा जा रहा है। विभिन्न विभगों को एक कंप्यूटर दे दिया गया है ताकि वे लोग भी अपन ऑनलाइन काम शुरू कर सकें। फिलहाल मरीजों का एडमिशन इस सॉफ्टवेयर से हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


