ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरयीशु के क्रूस बलिदान से मानवता का संदेश

यीशु के क्रूस बलिदान से मानवता का संदेश

शहर के रोमन कैथोलिक, इम्मानुएल बैप्टिस्ट, गोस्सनर इवांजेलिकल लूथरन (जीइएल), चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआइ) के अनुयायियों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में यीशु के क्रूस बलिदान और दुख: भोग...

शहर के रोमन कैथोलिक, इम्मानुएल बैप्टिस्ट, गोस्सनर इवांजेलिकल लूथरन (जीइएल), चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआइ) के अनुयायियों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में यीशु के क्रूस बलिदान और दुख: भोग...
1/ 3शहर के रोमन कैथोलिक, इम्मानुएल बैप्टिस्ट, गोस्सनर इवांजेलिकल लूथरन (जीइएल), चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआइ) के अनुयायियों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में यीशु के क्रूस बलिदान और दुख: भोग...
शहर के रोमन कैथोलिक, इम्मानुएल बैप्टिस्ट, गोस्सनर इवांजेलिकल लूथरन (जीइएल), चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआइ) के अनुयायियों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में यीशु के क्रूस बलिदान और दुख: भोग...
2/ 3शहर के रोमन कैथोलिक, इम्मानुएल बैप्टिस्ट, गोस्सनर इवांजेलिकल लूथरन (जीइएल), चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआइ) के अनुयायियों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में यीशु के क्रूस बलिदान और दुख: भोग...
शहर के रोमन कैथोलिक, इम्मानुएल बैप्टिस्ट, गोस्सनर इवांजेलिकल लूथरन (जीइएल), चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआइ) के अनुयायियों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में यीशु के क्रूस बलिदान और दुख: भोग...
3/ 3शहर के रोमन कैथोलिक, इम्मानुएल बैप्टिस्ट, गोस्सनर इवांजेलिकल लूथरन (जीइएल), चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआइ) के अनुयायियों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में यीशु के क्रूस बलिदान और दुख: भोग...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 21 Apr 2019 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के रोमन कैथोलिक, इम्मानुएल बैप्टिस्ट, गोस्सनर इवांजेलिकल लूथरन (जीइएल), चर्च ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआइ) के अनुयायियों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में यीशु के क्रूस बलिदान और दुख: भोग का स्मरण किया। पुण्य शुक्रवार के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। पुरोहितों ने बाइबल पाठ के माध्यम से क्रूस की सात वाणियों पर विस्तारपूर्वक सुसमाचार सुनाया। यीशु के वाणी ‘हे पिता इन्हें क्षमा कर,‘आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा,‘हे नारी देख यह तेरा पुत्र, ‘ऐ मेरे परमेश्वर तूने मुझे क्यों छोड़ दिया, ‘मैं प्यासा हूं, ‘पूरा हुआ और ‘हे परमेश्वर मैं तुझे अपनी आत्मा सौंपता हूं का संगीतमयी वर्णन हुआ। संत मार्क चर्च (सीएनआई) मानगो : यहां पुरोहित रेव्ह फ्रांसिस कच्छप ने संचालन किया। सहायक पुरोहित रेव्ह कुंदन मालवा ने क्रूस कथा का पाठ किया। उपदेशक रांची के रेव्ह विकास कुजूर ने सुसमाचार में कहा कि मृत्यु से पहले यीशु की पुकार में मानव जाति की सेवा, कल्याण, क्षमा और प्रेम को जीवन का आधार बनाने का सबक है। क्वायर दल ने ‘यीशु के घावों से रक्तपूर्ण एक सोता बहता है स्तुति गान पेश किया। संत जोसेफ महागिरजा : गोलमुरी में ‘क्रूस का रास्ता मनाया गया। संत जोसेफ वेलफेयर सेंटर के छात्रों ने स्किट की प्रस्तुति दी। फादर गुलशन के नेतृत्व में फादर रॉबर्ट एवं फादर एडविन ने सुसमाचार सुनाया। संत एंथोनी चर्च कुटकुडुंगरी मानगो में यीशु भवन के ब्रदर्स ने नाटक के जरिए यीशु के क्रूस बलिदान की जीवंत प्रस्तुति दी। फादर सुरेश ने मानव मुक्ति के लिए यीशु की क्रूस में दुख, पीड़ा और मौत पर प्रवचन दिया।क्षमा करने में है शांति : बेल्डीह चर्च में मुरादाबाद के रेव्ह ब्रजेश मनसेल ने कहा कि यीशु के दु:ख भोग में यातना करने वालों को क्षमा करने की वाणी में विश्व शांति का संदेश विद्यमान है। रेव्ह मनोज चरण ने प्रार्थना की। संत जॉर्ज चर्च नार्दन टाउन में रांची की रेव्ह ईदन टोपनो ने सुसमाचार सुनाया। मर्सी चैपल में फादर जिल्सन ने कहा कि गुड फ्राइडे तभी सार्थक होगा जब हर तरफ खुशहाली होगी। फादर फेबियन ने विश्व शांति की प्रार्थना की। इस दौरान काफी संख्या में मसीही समाज के लोग उपस्थित थे। उन्होंने प्रभु की आराधना भी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें