विश्व जन सेवा ट्रस्ट ने रूगडिडीह में आयोजित किया माहवारी जागरूकता कार्यक्रम
संक्षेप: विश्व जन सेवा ट्रस्ट द्वारा रूगडिडीह में मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों में माहवारी से जुड़ी जानकारी फैलाना और सामाजिक झिझक को दूर करना था। डॉ. मनीष झा ने मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट बाला पैड का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।
विश्व जन सेवा ट्रस्ट की ओर से विशेष माहवारी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को रूगडिडीह में किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और किशोरियों में मासिक धर्म से जुड़ी जागरूकता फैलाना और उनसे संबंधित सामाजिक झिझक को दूर करना था। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष झा के द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में बताया गया कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में फैली गलत धारणाओं और शर्म की भावना को समाप्त करना आवश्यक है। डॉ. झा ने यह भी बताया कि उचित स्वच्छता न अपनाने से संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याए बढ़ सकती हैं।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट बाला पैड का नि:शुल्क वितरण किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ विकल्प उपलब्ध हो सके।इस आयोजन में काजल कुशवाहा और दुर्गी हेंब्रम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




