ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलवे की स्थायी वार्ता में 17 वर्ष बाद शामिल होगी मेंस यूनियन

रेलवे की स्थायी वार्ता में 17 वर्ष बाद शामिल होगी मेंस यूनियन

रेलवे मेंस यूनियन 17 वर्ष बाद चक्रधरपुर मंडल की स्थायी वार्ता में शामिल होगी। कार्मिक विभाग ने इसके लिए आदेश दिया है। अबतक चक्रधरपुर स्थायी वार्ता...

रेलवे की स्थायी वार्ता में 17 वर्ष बाद शामिल होगी मेंस यूनियन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 29 Mar 2023 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। रेलवे मेंस यूनियन 17 वर्ष बाद चक्रधरपुर मंडल की स्थायी वार्ता में शामिल होगी। कार्मिक विभाग ने इसके लिए आदेश दिया है। अबतक चक्रधरपुर स्थायी वार्ता में सिर्फ मेंस कांग्रेस शामिल होती थी। दक्षिण पूर्व जोन स्तर पर गुटबाजी के कारण मेंस यूनियन स्थाई वार्ता से बाहर थी। विवाद खत्म होने के बाद फिर से मेंस यूनियन रेलकर्मियों की समस्या व अधिकार के मुद्दे को अधिकारियों के समक्ष रखेगी। इधर, मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह और टाटानगर ब्रांच के अध्यक्ष एसएन शिव विभाग स्तर पर रेलकर्मियों की समस्याओं का पता लगा रहे हैं। इसके साथ ही अस्पताल एवं कॉलोनियों की समस्या को भी वार्ता की सूची में पहले व दूसरे नंबर पर रखा है। मेंस यूनियन की अस्पताल व कॉलोनी केयर कमेटी के निरीक्षण रिपोर्ट में भी चिकित्सा व्यवस्था में डॉक्टर एवं यंत्रों की कमी सामने आई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें