टीएमएच में जिंदगी-मौत से जूझ रही मेहंदी, परिजनों को मिल रही धमकी

Apr 08, 2026 04:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर।बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में चाय दुकान पर हुए हमले के बाद 26 वर्षीय मेहंदी कुमारी टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के बर्न यूनिट में जिंदगी और मौत स

टीएमएच में जिंदगी-मौत से जूझ रही मेहंदी, परिजनों को मिल रही धमकी

जमशेदपुर।बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में चाय दुकान पर हुए हमले के बाद 26 वर्षीय मेहंदी कुमारी टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के बर्न यूनिट में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इधर, घटना के बाद पीड़ित परिवार पर आरोपियों द्वारा लगातार समझौते का दबाव और धमकी दिए जाने से पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है।घटना 6 अप्रैल की शाम की बताई जा रही है, जब जमशेदपुर हाई स्कूल और टाटा फुटबॉल अकादमी (टीएफए) के सामने स्थित बजरंग चाय दुकान पर 6-7 युवक पहुंचे। परिजनों के अनुसार, सभी एक कार से आए थे, जिस पर एक राजनीतिक दल का झंडा लगा हुआ था।

आरोप है कि युवकों ने उधार में चाय मांगी और देर होने पर गाली-गलौज शुरू कर दी।उधार चाय को लेकर बरपा कहरविवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद भी जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो खौलती चाय मेहंदी कुमारी पर उंडेल दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना में उसके भाई और अन्य सदस्य भी घायल हुए। घटना के बाद मेहंदी को तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।परिवार पर समझौते का दबावमेहंदी की मां चिंता देवी ने बताया कि घटना के बाद से उन्हें लगातार फोन कर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं, कुछ लोग अस्पताल पहुंचकर भी केस वापस लेने की बात कह रहे हैं। इससे परिवार डरा हुआ है।आर्थिक संकट से जूझ रहा परिवारपरिजनों का कहना है कि वे चाय की दुकान चलाकर किसी तरह जीवन यापन करते हैं। बेटी के इलाज में भारी खर्च आ रहा है, जिससे परिवार आर्थिक संकट में भी फंस गया है।एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारीमामले की जानकारी मिलने पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक को दी। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।