ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा वर्कर्स यूनियन के नेताओं से मिले पुरेन्द्र

टाटा वर्कर्स यूनियन के नेताओं से मिले पुरेन्द्र

आदित्यपुर नगर निगम के पार्षद सह पूर्व उपाध्यक्ष एवं मेयर पद के संभावित उम्मीदवार पुरेंद्र नारायण सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के निर्वाचित पदाधिकारीयों डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडे, जनरल सेक्रेटरी...

टाटा वर्कर्स यूनियन के नेताओं से मिले पुरेन्द्र
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 23 Feb 2018 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

आदित्यपुर नगर निगम के पार्षद सह पूर्व उपाध्यक्ष एवं मेयर पद के संभावित उम्मीदवार पुरेंद्र नारायण सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के निर्वाचित पदाधिकारीयों डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडे, जनरल सेक्रेटरी सतीश कुमार, असिस्टेंट सेक्रेटरी धर्मेंद्र उपाध्याय, एवं नितेश राज के घर जाकर उन्हें फूलों का बुके प्रदान कर जीत की बधाई दी।

साथ ही साथ कमेटी मेंबर का चुनाव जीते गुंजन वर्मा, राकेश कुमार के भी घर जाकर फूलों का गुलदस्ता सौंपकर उन्हें जीत की बधाई दी। पुरेंद्र नारायण सिंह ने आशा व्यक्त किया कि रवि के नेतृत्व में टाटा वर्कर्स यूनियन की नई टीम कर्मचारी हितों की रक्षा के साथ-साथ टाटा स्टील को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि टाटा स्टील के कर्मचारियों ने आदित्यपुर के मजदूर नेताओं पर सर्वाधिक विश्वास जताया है, इसके लिए आदित्यपुर की जनता टाटा स्टील के मजदूरों को नमन करती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें