जमशेदपुर में फाडा की बैठक, आरटीओ की प्रक्रिया में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर
जमशेदपुर में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस की बैठक हुई, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के डीलरों ने भाग लिया। बैठक में आरटीओ से जुड़ी प्रक्रियाओं में देरी और सड़क सुरक्षा पर चर्चा की गई। डीलरों ने समस्याओं को उठाया और अधिकारियों ने प्रक्रियाओं को सरल बनाने का आश्वासन दिया।
जमशेदपुर। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) की ओर से रविवार को शहर मे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर और सीईओ दमन की मौजूदगी में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ऑटोमोबाइल डीलरों ने हिस्सा लिया।बैठक का मुख्य फोकस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से जुड़ी प्रक्रियाओं में आने वाली दिक्कतों पर रहा। डीलरों ने वाहन पंजीकरण, दस्तावेज़ीकरण और अन्य प्रशासनिक कार्यों में हो रही देरी को लेकर चिंता जताई। उनका कहना था कि इन बाधाओं के कारण ग्राहकों को समय पर वाहन डिलीवरी देना मुश्किल हो जाता है, जिससे व्यवसाय पर भी असर पड़ता है।बैठक
में पूर्वी सिंहभूम के जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय अपनी टीम के साथ शामिल हुए। उन्होंने डीलरों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों और डीलरों के बीच हुई बातचीत सकारात्मक और समाधान केंद्रित रही।इस दौरान सड़क सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। फाडा ने स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया और सुरक्षित व जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देने में डीलरों की सक्रिय भूमिका की बात कही।बैठक को ऑटोमोबाइल डीलरों और आरटीओ के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। इससे न केवल कामकाज में सुधार होगा बल्कि सड़क सुरक्षा और ग्राहक सेवा के स्तर में भी वृद्धि की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


