जल्द पूरा होगी मानगो जलापूर्ति योजना : मेयर

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर की मेयर सुधा गुप्ता के प्रयासों से मानगो शहरी जलापूर्ति योजना अब जल्द पूरी होगी। एनएच 33 पर पाइपलाइन एलाइनमेंट की सभी अड़चनें दूर हो गई हैं। एनएचएआई की टीम ने मैप बनाने का कार्य पूरा किया है और पीएचईडी ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट सौंप दी है। जनता से किया गया वादा निभाया जाएगा।

जल्द पूरा होगी मानगो जलापूर्ति योजना : मेयर

जमशेदपुर। मेयर सुधा गुप्ता के प्रयासों से लंबे समय से लटकी मानगो शहरी जलापूर्ति योजना अब जल्द पूरी होगी। एनएच 33 के आरओडब्लू में पाइप बिछाने को लेकर पाइपलाइन एलाइनमेंट के अंतिम रूट निर्धारण की सभी अड़चनें दूर हो गई हैं। मेयर ने कई दौरे और अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकाला। 13 मई को एनएचएआई की टीम ने मैप और नक्शा बनाने का कार्य पूरा किया, जबकि पीएचईडी ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट सौंप दी है। सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता से किया वादा निभाया जाएगा। जल्द ही पेयजल योजना धरातल पर उतरेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।