यूजीसी के समर्थन में जमशेदपुर में हुंकार भरेगा मूल निवासी संघ
जमशेदपुर में 17 फरवरी, 2026 को मूलनिवासी संघ के तहत एक विशाल जनांदोलन का आयोजन होगा। यह प्रदर्शन फूले और अंबेडकरवादी विचारधारा के समर्थन में है। संघ के जिलाध्यक्ष कपिल देव ठाकुर ने समाज के सभी लोगों से भाग लेने की अपील की है। इस आंदोलन का उद्देश्य संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना है।

जमशेदपुर के जिला मुख्यालय में आगामी 17 फरवरी, 2026 को मूलनिवासी संघ के बैनर तले एक विशाल जिलास्तरीय जनांदोलन का आयोजन होने जा रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला यह प्रदर्शन फूले और अंबेडकरवादी विचारधारा के समर्थन में यूजीसी के समर्थन राष्ट्रव्यापी आंदोलन के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता कपिल देव ठाकुर ने इस संबंध में एक सार्वजनिक अपील जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यह लड़ाई समाज के हक और हुकुक की है, जिसमें शामिल होने के लिए किसी औपचारिक निमंत्रण की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने समाज के उन सभी लोगों से जिनका 'जमीर जिंदा है', अपील की है कि वे इसे अपना व्यक्तिगत और सामाजिक दायित्व समझकर तन, मन और धन से अपना पूरा सहयोग दें।
इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। संघ ने जिले के कोने-कोने से क्रांतिकारियों और जागरूक नागरिकों को भारी संख्या में शामिल होकर इस जनांदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



