Mass Lighting Ceremony at Surya Temple A Step Towards Women Empowerment and Youth Awakening 24 हजार दीपों से जगमगाया सूर्य मंदिर, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsMass Lighting Ceremony at Surya Temple A Step Towards Women Empowerment and Youth Awakening

24 हजार दीपों से जगमगाया सूर्य मंदिर

सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में नारी सशक्तीकरण एवं युवा जागरण शिविर का आयोजन किया गया। विराट दीप महायज्ञ में हजारों लोगों ने भाग लिया और अन्याय, अत्याचार, नशा और व्यभिचार का विरोध करने का संकल्प लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 29 Dec 2024 06:41 PM
share Share
Follow Us on
24 हजार दीपों से जगमगाया सूर्य मंदिर

नारी सशक्तीकरण एवं युवा जागरण शिविर के दूसरे दिन शनिवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में गायत्री परिवार नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल की ओर से विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भाई-बहनों ने भाग लिया। सभी ने समाज में अन्याय, अत्याचार, हिंसा, नशा एवं व्यभिचार को समाप्त करने का संकल्प लिया। शाम को एक साथ 24 हजार दीपक प्रज्वलित किया गया, जिससे पूरा सूर्य मंदिर जगमगा उठा। इस विराट दीपयज्ञ की मुख्य अतिथि शांतिकुंज हरिद्वार से आईं बहन शेफाली पण्ड्या एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सीएम रघुवर दास थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन ऐसा है, जिसमें सौभाग्य अनेकों रूपों में आता है। इनमें से कुछ सौभाग्य ऐसे होते हैं, जो लौकिक, भौतिक और सांसारिक दृष्टि से हमारे लिए मूल्यवान होते हैं। यह आयोजन समाज सेवा, आस्था और आध्यात्मिकता के समन्वय का अद्वितीय उदाहरण है। आदरणीय शेफाली बहन के विचारों और मार्गदर्शन ने इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। शांतिकुंज हरिद्वार से आईं ब्राह्मवादिनी बहनों की टोली ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योजनाओं से महिला प्रतिभागिओं को अवगत कराया। रघुवर दास ने कहा कि गायत्री परिवार नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा आयोजित शिविर जमशेदपुर के साथ पूरे झारखंड के युवा एवं महिलाओं के लिए नई राह का निर्माण करेगा। शांतिकुंज युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि आशीष जी ने संगठन के सशक्तीकरण पर चर्चा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।