ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमारवाड़ी समाज की महिलाओं ने स्वच्छ भारत अभियान को बनाया प्रेरक

मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने स्वच्छ भारत अभियान को बनाया प्रेरक

मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने स्वच्छ भारत अभियान को प्रेरक बना दिया है। मारवाड़ी महिला मंच, मारवाड़ी युवा मंच सुरभि शाखा और माहेश्वरी महिला मंडल सक्रिय भागीदारी निभा रही...

मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने स्वच्छ भारत अभियान को बनाया प्रेरक
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 20 Feb 2018 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने स्वच्छ भारत अभियान को प्रेरक बना दिया है। मारवाड़ी महिला मंच, मारवाड़ी युवा मंच सुरभि शाखा और माहेश्वरी महिला मंडल सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष प्रभा पाड़िया ने बताया कि बिना सरकारी सहयोग के सौ शौचालयों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जागरूकता अभियान चलाने के बाद बढ़ती जरूरत को देखते हुए मंच ने कोल्हान में शौचालय निर्माण का काम शुरू किया। अब तक सरायकेला और जमशेदपुर में 74 शौचालय बन चुके हैं।

नैपकिन वेंडिंग मशीन : मंच की सचिव सीमा जवानपुरिया ने बताया कि नारी सुरक्षा और स्वावलंबन की मजबूती में स्वस्थ रहना जरूरी है। छात्राओं की अच्छी सेहत के लिए स्कूल और कॉलेज में आठ सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गईं।

कन्या भ्रूण संरक्षण भी : मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने कन्या भ्रूण संरक्षण को चुनौती के रूप में लिया। मंच ने कन्या जन्मोत्सव की पहल की। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नर्सिंग होम और अस्पतालों में कन्या के जन्म होने पर माता-पिता और चिकित्सक का सम्मान शुरू किया। महिलाओं की आंतरिक प्रतिभा को निखारने का काम भी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें