पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का विस्तार, मुसाबनी एवं गालूडीह में नई शाखाओं का गठन

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने मुसाबनी और गालूडीह में नई शाखाओं का गठन किया। जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित किया। मुसाबनी में सुनील अग्रवाल अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल सचिव और राजीव अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने। गालूडीह में श्रवण अग्रवाल अध्यक्ष और मनोज अग्रवाल सचिव बने।

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का विस्तार, मुसाबनी एवं गालूडीह में नई शाखाओं का गठन

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुसाबनी एवं गालूडीह में नई शाखाओं का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल द्वारा दोनों शाखाओं के नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।मुसाबनी शाखा में अध्यक्ष पद पर सुनील अग्रवाल, सचिव पद पर दीपक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर राजीव अग्रवाल का मनोनयन किया गया। साथ ही पीतर चंद्र अग्रवाल (संरक्षक), पवन सिंघानिया (उपाध्यक्ष), सुभाष सिंघानिया, मनोज अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, शंभू अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल एवं आकाश अग्रवाल को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।वहीं

गालूडीह शाखा में अध्यक्ष पद पर श्रवण अग्रवाल, सचिव पद पर मनोज अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर अरुण अग्रवाल का मनोनयन किया गया। साथ ही श्यामसुंदर शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त नरेश शर्मा, बजरंग अग्रवाल, गिरधारी झुनझुनवाला, प्रकाश झुनझुनवाला, बसंत अग्रवाल, अरुण एवं मनोज को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन सदैव समाजहित, सेवा एवं संगठन की एकजुटता को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करता रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में नई शाखाओं के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक एवं सेवा कार्यों को और गति प्राप्त होगी।कार्यक्रम में सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री बिमल अग्रवाल एवं जिला सचिव राकेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।