Jamshedpur News: एसआईआर शिविर में लोगों ने पूरी की प्रक्रिया

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: मारवाड़ी सम्मेलन गोलमुरी शाखा ने रविवार को गोलमुरी मोंटेक्स हॉल में एक एसआईआर शिविर आयोजित किया। शिविर में 125 लोगों ने अपना मतदाता पंजीकरण पूरा किया। बीएलओ अधिकारियों ने लोगों को फॉर्म भरने में मदद की और समस्याओं को हल किया। शिविर सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जारी रहा।

Jamshedpur News: एसआईआर शिविर में लोगों ने पूरी की प्रक्रिया

Jamshedpur News: मारवाड़ी सम्मेलन गोलमुरी शाखा की ओर से रविवार को गोलमुरी मोंटेक्स हॉल में एसआईआर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संत जोसेफ स्कूल के सभी बूथ पर बीएलओ दुर्गा मुंडा, गुरुवारी बिरुआ एवं सुषमा यादव एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग के लिए उपस्थित रहे। सुबह 11 बजे शिविर के आरंभ से ही लोगों का तांता लगा रहा, जो शाम 5 बजे तक लगा रहा। मारवाड़ी सम्मेलन गोलमुरी शाखा की तरफ से शिविर संयोजक राजीव बेगराजका एवं बंटी अग्रवाल ने मतदाताओं को फॉर्म भरने में मदद की। जिनके फॉर्म में कुछ त्रुटि पाई गई, उसे समिति के उपाध्यक्ष दीपक मोदी ने सुधारने में मदद की।

शिविर में 125 लोगों ने प्रक्रिया पूरा की। शिविर को सफल में राजेश खन्ना, लखन अग्रवाल, पंकज शर्मा, प्रेम अग्रवाल, गर्व अग्रवाल एवं दीपक अग्रवाल सक्रिय रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।