मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने किया गणगौर पूजन

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा ने गणगौर पूजन के अवसर पर सत्यानारायण मारवाड़ी मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं ने श्रद्धा से पूजन में भाग लिया और विशेष स्टॉल पर गोलगप्पे, चाट और आइसक्रीम का आनंद लिया। अध्यक्ष दिलीप कांवटिया ने परंपराओं के महत्व पर जोर दिया।

मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने किया गणगौर पूजन

फोटो: सरफराज जमशेदपुर, संवाददाता।मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की ओर से गणगौर पूजन पर सत्यानारायण मारवाड़ी मंदिर, जुगसलाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन में भाग लिया।इस अवसर पर महिलाओं की सुविधा के लिए गोलगप्पे, चाट, आइसक्रीम एवं पानी का विशेष स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम शाखा के अध्यक्ष दिलीप कांवटिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सचिव पीयूष गोयल सीए तथा कोषाध्यक्ष संतोष छापोलिया की सक्रिय भूमिका रही। निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश शर्मा लिप्पू, मंटू अग्रवाल, अनिल रिंगासिया, दिनकृत मेंगोटिया, अश्विनी कुमार अग्रवाल, उमेश खिरवाल, दीपक बिदासरिया, मनोज गोयल, संजय गर्ग, हेमेंद्र जैन हनु सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।महिला

विंग से संगीता मित्तल, बिंदिया गढ़वाल, सुनीता अग्रवाल एवं अन्य महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। अध्यक्ष दिलीप कांवटिया ने गणगौर पूजन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज को अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। अंत में सचिव पीयूष गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।