Married Woman Attempts Self-Immolation in Chanakya Puri Neighbors Rescue Her मानगो में विवाहिता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsMarried Woman Attempts Self-Immolation in Chanakya Puri Neighbors Rescue Her

मानगो में विवाहिता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

चाणक्यपुरी में एक विवाहिता ने शुक्रवार को आग लगाने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पड़ोसियों ने तुरंत मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला का नाम नेहा कुमारी है, और उसके पति के साथ आए दिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 13 Sep 2025 07:25 PM
share Share
Follow Us on
मानगो में विवाहिता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

मानगो के चाणक्यपुरी, ओल्ड पुरुलिया रोड में शुक्रवार को विवाहिता ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गई। पड़ोसियों ने शोर सुनते ही दौड़कर आग बुझाई और तत्परता दिखाते हुए उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। महिला का नाम नेहा कुमारी (35) है। नेहा के पति शंकर सिंह ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं और घटना के समय वे रांची गए थे। पड़ोसियों ने बताया कि विवाहिता घर के भीतर से आग में झुलसते हुए चिल्ला रही थी। आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया।

गंभीर हालत में समाजसेवी बिट्टू सिंह परमार महिला को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर नेहा कुमारी लगातार दर्द से कराहते हुए पड़ोसियों से मदद की गुहार लगा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, नेहा कुमारी और उनके पति के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना की सूचना मिलते ही शंकर सिंह रांची से जमशेदपुर लौट आए। पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई। बताया जा रहा है कि यह दंपती मूल रूप से बिहार के भभुआ के रहने वाले हैं और छह माह पहले चाणक्यपुरी स्थित मनोज पांडेय के मकान में किराए पर रहने आए थे। दंपती की कोई संतान नहीं है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।