ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरतबलीगी मरकज में शामिल होने वालों में कोल्हान के कई लोग, मानगो के दो लोगों की जांच

तबलीगी मरकज में शामिल होने वालों में कोल्हान के कई लोग, मानगो के दो लोगों की जांच

नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में तबलीगी मरकज (धार्मिक सम्मेलन) में शामिल होकर लौटने वालों में जमशेदपुर के तीन लोगों समेत कोल्हान के कई लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग इनलोगों की कोरोना जांच के लिए तेजी से...

तबलीगी मरकज में शामिल होने वालों में कोल्हान के कई लोग, मानगो के दो लोगों की जांच
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 01 Apr 2020 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में तबलीगी मरकज (धार्मिक सम्मेलन) में शामिल होकर लौटने वालों में जमशेदपुर के तीन लोगों समेत कोल्हान के कई लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग इनलोगों की कोरोना जांच के लिए तेजी से तलाश कर रहा है।

मार्च के आरंभ में निजामुद्दीन में सम्पन्न तबलीगी मरकज में शामिल तब्लीगी जमात के कई लोगों के कोरोना पोजीटिव पाये जाने के बाद हड़कंप मच गया है। अब स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन इसमें शामिल हुए लोगों की तेजी से तलाश में जुटे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के हाजी मो. इस्लाम, हाजी मो. ताहिर, पश्चिमी सिंहभूम के अख्तर-उल-अरमान व सरायकेला-खरसावां के औरंगजेब अंसारी इसमें शामिल हैं। मंगलवार को मानगो से दो लोगों को ले जाकर कोरोना जांच की गई जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। दोनों पहले से ही कोरोन्टाइन थे। ये लोग दो दिन पहले ही यहां आए हैं। एक को एमजीएम एवं दूसरे को अन्य अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सर्विलांस विभाग ने इनसे बारे में भी पूछताछ की कि इस दौरान ये लोग किन अन्य लोगों के संपर्क में आए हैं।

अब भी हैं मानगो में 35 लोग, जो जहां हैं, वहीं रहने का निर्देश

जमशेदपुर। अलग-अलग जगहों से तब्लीगी जमात में आए 35 लोग अब भी शहर के चार धार्मिक स्थलों में हैं। इनमें दो मदरसा और दो इस्लामिक शैक्षणिक कक्ष हैं। इनके बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को जांच की और तब्लीगी जमात के स्थानीय संचालकों से बातचीत की। संचालकों का कहना है कि सभी लोग 22 मार्च के बाद से ही शहर में हैं। उनके पास लौटने का कोई जरिया नहीं है। पुलिस ने ऐसे सभी लोगों की सूची तैयार की है और उनका नाम पता दर्ज किया है। इनमें से सभी को जहां हैं, वहीं रहने को कहा गया है। उनकी दो-दो कर जांच कराई जा रही है। उसके बाद संभव है कि उन्हें उनके गांव भेज दिया जाएगा। इसमें अधिकांश पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। पुलिस ने पूछताछ में यह पता लगाया कि ये लोग कपाली स्थित अल्बेला गार्डेन में होने वाले इत्जमा में शामिल होने आए थे। इसके बाद वे मझगांव गए और दूसरे ही दिन वहां से लौटकर जमशेदपुर आ गए। उसके बाद पश्चिम बंगाल की बस बंद हो गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि वे लोग शहर में थे तो इसकी जानकारी अवश्य ही पुलिस को देनी चाहिए थी। पुलिस को इसके बारे में तब बताया गया, जब निजामुद्दीन के लोगों और रड़गांव से आए दो लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही थी। अलबेला गार्डेन में तब्लीगी जमात का इत्जमा 20 मार्च से शुरू हुआ था। लेकिन, बाद में प्रशासन ने इसपर रोक लगा दी थी, जिसके बाद 21 मार्च को दुआ के बाद समाप्त कर दिया गया। उसके बाद से जो लोग कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे वे तो चले गए, लेकिन जो शहर के बाहर से थे वे लोग रुक गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें