ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबिल्डर से 20 लाख रंगदारी मांगने में मनोज खत्री गिरफ्तार

बिल्डर से 20 लाख रंगदारी मांगने में मनोज खत्री गिरफ्तार

गोलमुरी न्यू डेवलपमेंट एरिया के बिल्डर रोहित सिंह से 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम को मार्केट एरिया के रहने वाले मनोज खत्री को गिरफ्तार कर लिया...

बिल्डर से 20 लाख रंगदारी मांगने में मनोज खत्री गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 30 Apr 2019 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

गोलमुरी न्यू डेवलपमेंट एरिया के बिल्डर रोहित सिंह से 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने सोमवार शाम को मार्केट एरिया के रहने वाले मनोज खत्री को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के समय मनोज खत्री ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और थाने पर लेकर पहुंची। रंगदारी मांगने के मामले में पिंटू खत्री और विनोद खत्री की पत्नी के खिलाफ गोलमुरी थाने में दर्ज कराया था।

2015 से मकान को कब्जाए हुए था

मनोज खत्री पर आरोप है कि वह वर्ष 2015 से ही बिल्डर रोहित सिंह का मकान कब्जाए हुए था। वह किराया भी नहीं दे रहा था। किराया नहीं मिलने से वे काफी परेशान रहते थे। मकान खाली करने के लिए बोलने पर वह खाली नहीं करता था। आरोपी 17 अप्रैल की शाम 7 बजे रोहित सिंह के घर पर पहुंचे थे और घर में घुसकर मारपीट की थी। इस दौरान जान से मारने की धमकी दी और मकान खाली करने के एवज में 20 लाख की रंगदारी भी मांगी थी।

अपराधी बिनोद खत्री का है भाई

आरोपी मनोज खत्री की बात करें तो वह अपराधी बिनोद खत्री का भाई है। फिलहाल बिनोद खत्री तिलवानी हत्याकांड में घाघीडीह जेल में बंद है। मनोज खत्री के खिलाफ पत्नी की हत्या करने के मामले में गोलमुरी थाने से वारंट भी निकला हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें