Jamshedpur News: वेस्ट-टू-आर्ट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
Jamshedpur News: फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के

Jamshedpur News: स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत मानगो नगर निगम की ओर से शेन इंटरनेशनल स्कूल में अंतर-विद्यालय वेस्ट-टू-आर्ट प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें छह विद्यालयों और महाविद्यालयों के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक कलाकृतियां और अपशिष्ट प्रबंधन पर आधारित मॉडल तैयार किए। प्रदर्शनी में विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा नौ के विद्यार्थी तेजस यशराज का स्मार्ट बिन मॉडल प्रमुख आकर्षण रहा। इसमें मिश्रित कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटने की अवधारणा दिखाई गई। विद्यार्थियों ने जीरो वेस्ट पूजा पंडाल, जैविक खाद निर्माण, स्मार्ट सिटी और कचरा पृथक्करण पर भी मॉडल प्रस्तुत किए।लाइव
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डेढ़ घंटे में बेकार सामग्रियों से बर्ड हाउस, पेन स्टैंड, वॉटर फिल्टर और सजावटी वस्तुएं बनाईं। कार्यक्रम का उद्देश्य कचरे का पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक प्रबंधन बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

