Jamshedpur News: मानगो फ्लाई ओवर के पहुंच पथ का काम जारी
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Jamshedpur News: जमशेदपुर के डिमना रोड पर ब्लू बेल्स स्कूल के पास मानगो-साकची फ्लाईओवर के पहुंच पथ का निर्माण जारी है। मशीनों से कोल डस्ट और मिट्टी डालकर सड़क के बीच के हिस्से को समतल किया जा रहा है। डिमना लेक से फिल्टर प्लांट तक जाने वाली पाइपलाइन में रिसाव के कारण काम धीमा और रुक-रुककर हुआ था। पथ निर्माण विभाग के अधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि समस्या दूर हो गई है और अब निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।
मानगो फ्लाई ओवर के पहुंच पथ का काम जारी
Jamshedpur News: मानगो साकची फ्लाई ओवर के पहुंच पथ के निर्माण का कार्य जारी है। यह कार्य डिमना रोड में ब्लू बेल्स स्कूल के समीप चल रहा है। इसमें दो मशीनों की मदद से कोल डस्ट और मिट्टी को इधर से उधर कर नीचे एक हिस्से में समतलीकरण का काम किया जा रहा है। हालांकि इस कार्य से आम लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो रही, क्योंकि यह दोनों सड़कों के बीच के हिस्से में हो रहा है। दरअसल वहां पर डिमना लेक से फिल्टर प्लांट तक गई पाइप लाइन में रिसाव की वजह से बार-बार पानी जमा हो जा रहा है। इसकी वजह से काम बहुत समय तक धीमी गति से हुआ या फिर रुक रुक कर किया गया।
पथ निर्माण विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल के अधीक्षण सह कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के अनुसार अब यह समस्या दूर हो गई है और इसलिए आने वाले समय में काम तेजी से होगा।

