ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमानगो नगर निगम ने 476 को दिया 47.60 लाख कर्ज

मानगो नगर निगम ने 476 को दिया 47.60 लाख कर्ज

मानगो नगर निगम ने रोजगार करने के लिए 476 लोगों को लोन उपलब्ध कराया है। इनमें कई ऐसे लोग हैं, लॉकडाउन के दौरान जिनकी स्थिति चरमरा गयी थी। लॉकडाउन के...

मानगो नगर निगम ने 476 को दिया 47.60 लाख कर्ज
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 18 Jan 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो नगर निगम ने रोजगार करने के लिए 476 लोगों को लोन उपलब्ध कराया है। इनमें कई ऐसे लोग हैं, लॉकडाउन के दौरान जिनकी स्थिति चरमरा गयी थी। लॉकडाउन के बाद लोगों की जिन्दगी को पटरी पर लाने के लिए अब तक 47.60 लाख रुपये तक का लोन दिया जा चुका है।

इसकी जानकारी मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने दी। उन्होंने बताया की उनके द्वारा जनसम्पर्क चलाया गया और लेागों से आवेदन करने के लिए कहा गया। अब तक 883 ठेलेवालों का पंजीकरण कर लिया गया।

लोन की बदौलत चाय की दुकान चलाने वाले अजय शर्मा के अनुसार, उन्होंने चाय की दुकान खोली और अब घर ठीक से चल रहा है। लक्ष्मी सिंह (सब्जी विक्रेता), जितनेश कुमार (सब्जी विक्रेता), संजय यादव (ठेला में चिप्स, पॉपकॉर्न), मोहम्मद नजीर (रजाई, गद्दा दुकान) जिन्होंने पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर छोटा-मोटा कारोबार शुरू किया और वे खुश हैं कि उन्हें लॉकडाउन के बाद रोजगार करने में दिक्कत नहीं हुई ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें