ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमानगो का हाल : 24 घंटे में एक बार 20 मिनट के लिए मिल रहा पानी

मानगो का हाल : 24 घंटे में एक बार 20 मिनट के लिए मिल रहा पानी

मानगो में पानी की किल्लत से जूझना लोगों की नियति बन गई है। इस क्षेत्र के विधायक मंत्री हैं, लेकिन पन्द्रह दिनों से यहां के लोग कठिनाई में हैं। यहां के लोगों को अब भी चौबीस घंटे में एक वक्त ही पानी...

मानगो का हाल : 24 घंटे में एक बार 20 मिनट के लिए मिल रहा पानी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 08 Jul 2020 01:46 AM
ऐप पर पढ़ें

मानगो में पानी की किल्लत से जूझना लोगों की नियति बन गई है। इस क्षेत्र के विधायक मंत्री हैं, लेकिन पन्द्रह दिनों से यहां के लोग कठिनाई में हैं। यहां के लोगों को अब भी चौबीस घंटे में एक वक्त ही पानी मिल रहा है। कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां मोटर पम्प चलाने के बावजूद महज बीस मिनट के लिए ही पानी मिल रहा है। इससे उनकी पानी टंकी का एक चौथाई हिस्सा भी नहीं भर पा रहा है और रात भर के इस्तेमाल में ही पानी खत्म हो जा रहा है। स्थिति यह है कि पन्द्रह दिनों से जलसंकट से जूझ रहे लोगों की इस समस्या के निदान की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। इंटेकवेल में पम्प की मरम्मत का काम भगवान भरोसे चल रहा है। यहां रविवार को तीसरा पम्प बना, लेकिन वह अपनी क्षमता से महज 25 प्रतिशत ही पानी खींच पा रहा है, जिसके चलते दोबारा उसकी मरम्मत शुरू की गई है। स्थिति यह है कि पम्प की मरम्मत कछुए की चाल से हो रही है और लोगों का हाल बेहाल है।यह है समस्या : इंटेकवेल के पांच में तीन पम्प खराब है। दो पम्प से पानी लेकर जलापूर्ति केन्द्र तक भेजा जाता है। लिहाजा सप्लाई पानी का प्रेशर इतना कम हो गया है कि वह ऊंचे इलाकों तक पहुंच नहीं पा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें