ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमानगो अक्षेष ने दीवारों पर कराई आकर्षक पेंटिंग

मानगो अक्षेष ने दीवारों पर कराई आकर्षक पेंटिंग

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम ने क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021...

मानगो अक्षेष ने दीवारों पर कराई आकर्षक पेंटिंग
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 01 Mar 2021 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम ने क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के प्रति जागरूकता के लिए आकर्षक पेंटिंग बनाई गई है, जहां लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बना है। दूसरी ओर, कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के आदेश पर स्वच्छता संबंधित जागरूकता पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिसमें सफाई के महत्व को बताने के साथ स्लोगन लिखे गए हैं। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में मानगो नगर निगम अच्छी रैंकिंग के लिए प्रयासरत हैं। नागरिकों (महिला, पुरुष व बच्चों) की जागरूकता के लिए स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने कार्यालय कर्मियों को निर्देश दिया है कि प्रतिदिन सफाई कार्य का निरीक्षण करें। बस्तियों में विशेष साफ सफाई अभियान चलाएं, ताकि स्वछता सर्वेक्षण में खामी न मिले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें