ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटानगर में मानस सत्संग समिति की श्रीराम कथा शुरू

टाटानगर में मानस सत्संग समिति की श्रीराम कथा शुरू

मानस सत्संग समिति टाटानगर की ओर से शनिवार को श्रीराम कथा शुरू हुई। श्री जम्मू वाले बाबा के परम सानिध्य में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्मोत्सव पर गणपति पूजन, जल यात्रा विधान, ध्वजा पूजन और श्रीराम...

टाटानगर में मानस सत्संग समिति की श्रीराम कथा शुरू
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 07 Apr 2019 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मानस सत्संग समिति टाटानगर की ओर से शनिवार को श्रीराम कथा शुरू हुई। श्री जम्मू वाले बाबा के परम सानिध्य में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्मोत्सव पर गणपति पूजन, जल यात्रा विधान, ध्वजा पूजन और श्रीराम दरबार की झांकी निकाली गई। विद्युत लोकपाल प्रेमपाल पांडेय एवं सिद्धेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान के भजनों पर नृत्य पेश किया। मेहमानों द्वारा उज्जैन महाकाल के आचार्य राघव एवं आचार्य माधव का व्यास रूप में पूजन हुआ। समिति के प्रवक्ता पं. अभिषेक पाठक ने पगड़ी, पीला उपवस्त्र एवं मिष्ठान देकर अतिथियों का सम्मान किया। भगवान श्रीराम की स्तुति, प्रार्थना, संगीतमय आरती और महाभोग प्रसाद वितरण किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें