ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरएचएमएस में कंपनी प्रबंधन ने 198 कम मैनपावर का दिया प्रस्ताव

एचएमएस में कंपनी प्रबंधन ने 198 कम मैनपावर का दिया प्रस्ताव

टाटा स्टील के हॉट स्ट्रीप मिल (एचएसएम) ऑपरेशन के लिए प्रबंधन ने री-ऑर्गनाइजेशन के तहत 198 कम मैनपावर का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव प्रबंधन ने वर्ष 2016 में दिया है। लेकिन अबतक यहां...

एचएमएस में कंपनी प्रबंधन ने 198 कम मैनपावर का दिया प्रस्ताव
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 24 Jul 2019 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील के हॉट स्ट्रीप मिल (एचएसएम) ऑपरेशन के लिए प्रबंधन ने री-ऑर्गनाइजेशन के तहत 198 कम मैनपावर का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव प्रबंधन ने वर्ष 2016 में दिया है। लेकिन अबतक यहां (री-ऑर्गनाइजेशन) आरओ पर प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता अटकी हुई है। आरओ नहीं होने के कारण कर्मचारियों को प्रति माह आर्थिक नुकसान हो रहा है। इससे उनमें नाराजगी है। एचएसएम के ऑपरेशन में फिनिशिंग सीपी, टेक्नीकल सर्विसेज, मिल प्रोवाइडिंग एंड रोल शॉप, क्रेन ऑपरेटर तथा रोलिंग एंड ऑफिस सेक्शन शामिल हैं। इन सेक्शनों में वर्तमान कर्मचारियों की संख्या (इओआर) 462 है। जबकि वर्ष 2016 में ऑपरेशन में स्टैंडर्ड फोर्स की संख्या 535 के करीब था। प्रबंधन ने इसमें 198 स्टैंडर्ड फोर्स कम कर 337 मैनपावर का प्रस्ताव दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि इओआर भी तुलना करने पर प्रस्ताव के तहत 135 मैनपावर कम है। कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। काम का बोझ बढ़ रहा है। लेकिन इसके एवज में कर्मचारियों को कुछ भी लाभ नहीं मिल रहा है। आरओ समझौता होने पर कर्मचारियों को प्रोन्नति के साथ आरओ का लाभ मिलता। इससे वेतन में वृद्धि होता। कर्मचारियों का कहना है कि यूनियन और प्रबंधन के विभागीय स्तर के अधिकारियों के बीच कई बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। लेकिन सीओएम के स्तर पर वार्ता नहीं होने से समझौता नहीं हो पा रहा है। इन विभागों के यूनियन के उपाध्यक्ष भगवान सिंह, अभिनंदन सिंह, केके सिंह, वंशीधर मुंडा, नवीन कुमार कमेटी मेंबर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें