पांच लाख रुपये व एटीएम लेकर भागी पत्नी, एसएसपी से शिकायत
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर पांच लाख रुपये और एटीएम लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर पत्नी और बेटे की तलाश करने की मांग की है। पत्नी विजय टैंक के साथ जूनागढ़ में रहने का संदेह है। यह मामला 2016 में हुई शादी से संबंधित है।

एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर पांच लाख रुपये और एटीएम लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित विलसन विलयम ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर पत्नी की तलाश कराने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी 30 मार्च को घर से नकद पांच लाख रुपये और एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गई। उसने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी विजय टैंक नामक व्यक्ति के साथ जूनागढ़ में रह रही है। विलसन विलयम ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। पत्नी की पहली शादी से एक बेटा था, जिसे उसने स्वीकार किया और अपने परिवार का हिस्सा बनाया।
इसके बावजूद कुछ समय बाद उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने लगी और बाद में उसी के साथ चली गई। पीड़ित के अनुसार, पत्नी बेटे को भी अपने साथ लेकर गई है, जिससे वह काफी परेशान है। उसने एसएसपी से पत्नी और बच्चे की जल्द से जल्द तलाश करने का अनुरोध किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


