श्री साईंनाथ देवस्थानम में महाशिवरात्रि पर धार्मिक अनुष्ठान
जमशेदपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान द्वारा श्री साईंनाथ देवस्थानम् में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रातः 5 बजे से सायं 5 बजे तक स्फटिक शिवलिंग में रुद्राभिषेक किया जाएगा। भक्तों को इस पावन अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

जमशेदपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री साईंनाथ देवस्थानम्, घोड़ाबांधा (टेल्को) में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाना हैं। इस अवसर पर महाशिवरात्रि को प्रातः 5 बजे से सायं 5 बजे तक स्फटिक शिवलिंग में एकल एवं सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अनुष्ठान में श्रद्धालुओं को भगवान शिव के स्फटिक शिवलिंग का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। रुद्राभिषेक हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक सूचना पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
संस्थान ने सभी शिवभक्तों से इस आध्यात्मिक आयोजन में सपरिवार सहभागिता करने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




