ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरभाजपा का सफाया करेगा महागठबंधन : सुप्रियो

भाजपा का सफाया करेगा महागठबंधन : सुप्रियो

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान शुरू होने के साथ ही पूरे कोल्हान से भाजपा का सफाया हो जाएगा। कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों में से एक में भी भाजपा फ्रेम में दिखाई नहीं दे रही हैं। ये बातें झारखंड मुक्ति...

भाजपा का सफाया करेगा महागठबंधन : सुप्रियो
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 07 Dec 2019 02:05 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान शुरू होने के साथ ही पूरे कोल्हान से भाजपा का सफाया हो जाएगा। कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों में से एक में भी भाजपा फ्रेम में दिखाई नहीं दे रही हैं। ये बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को बिष्टूपुर के एक होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं। मौके पर मनोज यादव, फिरोज समेत झामुमो के कई शीर्ष नेता मौजूद थे। सुप्रियो ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के बाद से वे लगातार कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। सभी विधानसभा सीटों में महागठबंधन काफी मजबूत स्थिति में है, जबकि भाजपा के प्रत्याशी फ्रेम तक में नहीं हैं।निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है भाजपामहागठबंधन के बहरागोड़ा प्रत्याशी समीर मोहंती पर भाजपा नेत्री द्वारा लगाए गए दूसरी पत्नी की जानकारी छिपाने के आरोप पर सुप्रियो ने कहा कि भाजपा को चुनाव में अपनी हार दिखाई दे रही है। ऐसे में महागठबंधन के प्रत्याशियों पर झूठे आरोप लगाते हुए भाजपा निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने सोरेन परिवार पर झूठे आरोप लगाये और अब समीर मोहंती पर झूठे आरोप गढ़े जा रहे हैं। एक भी आरोप का सबूत नहीं दिया गया है। भाजपा ने खुद कई दागी लोगों को टिकट दे रखा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें