ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसास्था प्रीति महोत्सव में महादीप आराधना, उमड़े भक्त

सास्था प्रीति महोत्सव में महादीप आराधना, उमड़े भक्त

श्री उत्तर धर्मसास्था मंदिर बिष्टूपुर में रविवार को 71वें सास्था प्रीति महोत्सव में सुबह और शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। गणतंत्र दिवस और रविवार को दिनभर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़...

सास्था प्रीति महोत्सव में महादीप आराधना, उमड़े भक्त
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 28 Jan 2019 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री उत्तर धर्मसास्था मंदिर बिष्टूपुर में रविवार को 71वें सास्था प्रीति महोत्सव में सुबह और शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। गणतंत्र दिवस और रविवार को दिनभर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। धर्मसास्था महायज्ञ में दक्षिण भारतीय पुरोहित पंडित विजय भानु के नेतृत्व में सुबह महागणपति हवन पूजन अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। 30 वेद पुरोहितों की निगरानी में हवन के बाद सभी देवी-देवताओं का पूजन और अभिषेक हुआ। मंदिर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकरन मुख्य यजमान थे। महायत्र में मूलमंत्र जाप और हवन के बाद महादीप आराधना हुई। दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण हुआ। शाम में महादीप आराधना, रूद्र क्रमाचर्णा, वेद परायण के प्रसाद का वितरण हुआ। पुरोहितों ने शहरवासी, राज्य और राष्ट्र की समृद्धि, सलामती, सुख शांति और कल्याण का कामना की। सुबह में रांची हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनंत विजय सिंह, प्रधान जिला न्यायाधीश मनोज प्रसाद ने सपरिवार धर्मसास्था मंदिर का भ्रमण किया। कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकर ने उनको सम्मानित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें