Jamshedpur News: जरूरतमंद स्कूली बच्चों की पढ़ाई को मद्रासी सम्मेलनी ने बांटे 2.33 लाख

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: मद्रासी सम्मेलनी ने शहर के जरूरतमंद और मेधावी स्कूली बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए 2 लाख, 33 हजार, 300 रुपये की सहायता राशि बांटी। समारोह में बच्चों को चेक सौंपे गए और विभिन्न स्कूलों को आर्थिक मदद भी दी गई। यह सहायता वर्षों से लगातार प्रदान की जा रही है।

Jamshedpur News: जरूरतमंद स्कूली बच्चों की पढ़ाई को मद्रासी सम्मेलनी ने बांटे 2.33 लाख

Jamshedpur News: मद्रासी सम्मेलनी ने शहर के जरूरतमंद और मेधावी स्कूली बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए 2 लाख, 33 हजार, 300 रुपये की सहायता राशि बांटी। बिष्टूपुर स्थित संस्था के सभागार में शुक्रवार को आयोजित 24वें पुस्तक अनुदान समारोह में शहर के 11 स्कूलों के बच्चों को यह राशि दी गई। समारोह में बच्चों को सहायता राशि के चेक सौंपे गए। समारोह के मुख्य अतिथि डीबीएमएस स्कूल के वित्त विभाग के अध्यक्ष डॉ. बी चंद्रशेखर ने बच्चों के बीच सहायता राशि का वितरण किया। उन्होंने जरूरतमंद लोगों तक लगातार मदद पहुंचाने के लिए मद्रासी सम्मेलनी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर की अन्य संस्थाओं को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

आर्थिक सहायता का वितरण

समारोह में पांच प्रोजेक्ट स्कूलों को भी कुल 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इनमें बाल कल्याण विद्या मंदिर, डीबीएमएस लिलिपुट स्कूल, प्रेम ज्योति प्रांगण, ट्राइबल एजुकेशन मिशन और भारती विद्यालय शामिल हैं। वहीं, कमजोर वर्ग के छह गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज के लिए 50 हजार रुपये की चिकित्सा सहायता भी प्रदान की गई। कुल मिलाकर चार लाख आठ हजार 300 रुपए का वितरण किया गया।

संस्थान की परंपरा

मद्रासी सम्मेलनी की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने की परंपरा 1992-93 में संस्था के प्लेटिनम जुबली वर्ष से चली आ रही है। इस कड़ी में यह 24वां पुस्तक अनुदान समारोह था। संस्था की ओर से पढ़ाई के अलावा सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और मानवीय गतिविधियां भी संचालित की जाती हैं।

कार्यक्रम के उपस्थित सदस्य

कार्यक्रम में मद्रासी सम्मेलनी के अध्यक्ष जी शंकर, उपाध्यक्ष वी नटराजन, सचिव एस सुब्रमण्यम, कोषाध्यक्ष एआर गोपालन, सदस्य एमएसवी शिवा, एस शेषाद्री, अध्यक्ष एस रमेश, उपाध्यक्ष शिव कुमार, सचिव एन श्रीनिवासन, कोषाध्यक्ष के राघवन, संयुक्त सचिव दिलीप कुमार, केवी गोविंद, एस श्रीनिवासन, समिति सदस्य और प्रबंधक जी रवि कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

✦मद्रासी सम्मेलनी ने कितनी सहायता राशि वितरित की?−
मद्रासी सम्मेलनी ने 2 लाख, 33 हजार, 300 रुपये की सहायता राशि वितरित की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: जरूरतमंद स्कूली बच्चों की पढ़ाई को मद्रासी सम्मेलनी ने बांटे 2.33 लाख