Jamshedpur News: मद्रासी सम्मेलनी ने जरूरतमंद स्कूली बच्चों की पढ़ाई के लिए बांटे 2.33 लाख

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मद्रासी सम्मेलनी ने जरूरतमंद एवं मेधावी स्कूली बच्चों के लिए 2 लाख 33 हजार 300 रुपये की सहायता राशि बांटी। समारोह में 11 स्कूलों को राशि दी गई और पांच प्रोजेक्ट स्कूलों को 25 हजार रुपये की मदद प्रदान की गई। यह आयोजन संस्था की परंपरा का 24वां वर्ष था।

मद्रासी सम्मेलनी ने जरूरतमंद स्कूली बच्चों की पढ़ाई के लिए बांटे 2.33 लाख
मद्रासी सम्मेलनी ने जरूरतमंद स्कूली बच्चों की पढ़ाई के लिए बांटे 2.33 लाख

Jamshedpur News: जमशेदपुर। मद्रासी सम्मेलनी ने शहर के जरूरतमंद एवं मेधावी स्कूली बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए 2 लाख 33 हजार 300 रुपये की सहायता राशि बांटी। बिष्टुपुर स्थित संस्था के सभागार में आयोजित 24वें पुस्तक अनुदान समारोह में शहर के 11 स्कूलों के बच्चों को यह राशि दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि डीबीएमएस स्कूल के वित्त विभाग के अध्यक्ष डॉ. बी. चंद्रशेखर ने बच्चों के बीच सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अन्य संस्थाओं को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।मद्रासी सम्मेलनी द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने की परंपरा 1992-93 में संस्था के प्लेटिनम जुबली वर्ष से चली आ रही है।

इस कड़ी में यह 24वां आयोजन था।समारोह में पांच प्रोजेक्ट स्कूलों को कुल 25 हजार रुपये की सहायता दी गई, जिनमें बाल कल्याण विद्या मंदिर, डीबीएमएस लिलिपुट स्कूल, प्रेम ज्योति प्रांगण, ट्राइबल एजुकेशन मिशन एवं भारती विद्यालय शामिल हैं। वहीं कमजोर वर्ग के छह गंभीर मरीजों के इलाज के लिए 50 हजार रुपये की चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष जी. शंकर, उपाध्यक्ष वी. नटराजन, सचिव एस. सुब्रमण्यम, कोषाध्यक्ष एआर. गोपालन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: मद्रासी सम्मेलनी ने जरूरतमंद स्कूली बच्चों की पढ़ाई के लिए बांटे 2.33 लाख