मदरसा आसमा खातून मे परीक्षाफल वितरण समारोह
जमशेदपुर के कपाली अहमदनगर स्थित मदरसा आसमा खातून में परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जाकिरा खातून ने अदादिया वर्ग की छात्राओं को सम्मानित किया। मौलाना शाह हस्सान अहमद की सरपरस्ती में आयोजित वार्षिकोत्सव का आगाज कुरान पाक के पाठ से हुआ। समारोह का समापन दुआओं के साथ हुआ।

जमशेदपुर। कपाली अहमदनगर स्थित मदरसा आसमा खातून ( लिलबनात) में परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि जाकिरा खातून द्वारा अदादिया वर्ग की छात्राओं फातिमा उसमानी, तसनीम कौसर, आरिफा, नगमा परवीन को सनद वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया। दारुल उलूम फिरदौसिया के तीसरे वार्षिकोत्सव का आयोजन मौलाना शाह हस्सान अहमद की सरपरस्ती मे किया गया, जिसका आगाज कुरान पाक के पाठ से हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि जाकिरा खातून ने कहा कि नवीन शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा की भी काफी आवश्यकता है और यहां बच्चों मे काफी लगन व अनुशासन देखने को मिले है जो प्रशंसनीय है ।
समारोह का समापन दुआओं के साथ हुआ। इस अवसर पर कारी मुशताक, मौलाना इरफान उसमानी मिसबाही, सैयद उमर फारूक, शाह अरमान उसमानी, सेरजुद्दीन फिरदौसी, कासिम फिरदौसी, आदिल सीदीकी फिरदौसी , महमूद फिरदौसी सहित काफी संख्या मे बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


