ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरएएन-32 विमान हादसे में मारे गए लेफ्टिनेंट सुनील ने की थी जमशेदपुर से पढ़ाई

एएन-32 विमान हादसे में मारे गए लेफ्टिनेंट सुनील ने की थी जमशेदपुर से पढ़ाई

भारतीय वायुसेना के लापता विमान एएन-32 विमान के दुखद हादसे में जो 13 योद्धा मौत का शिकार हुए हैं उनमें एक सुनील मोहंती का जमशेदपुर से भी संबंध था। उन्होंने आदित्यपुर स्थित एनआईटी से इंजीनियरिंग की थी।...

एएन-32 विमान हादसे में मारे गए लेफ्टिनेंट सुनील ने की थी जमशेदपुर से पढ़ाई
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 14 Jun 2019 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय वायुसेना के लापता विमान एएन-32 विमान के दुखद हादसे में जो 13 योद्धा मौत का शिकार हुए हैं उनमें एक सुनील मोहंती का जमशेदपुर से भी संबंध था। उन्होंने आदित्यपुर स्थित एनआईटी से इंजीनियरिंग की थी। वे मूल रूप से ओडिशा के कबिसूर्यानगर जिला गंजाम निवासी थे। उनके पिता सुरेन्द्र कुमार मोहंती ने बताया कि उनका बेटा केन्द्रीय विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद वह एनआईटी जमशेदपुर में इंजीनियरिंग करने चला गया। जमशेदपुर के आदित्यपुर स्थित संस्थान से बी-टेक करने के बाद वह सीधे वायु सेना में नियुक्त हुआ था।

गौरतलब है कि सोमवार को असम से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल प्रदेश में लापता हो गया था। उसमें 13 लोग सवार थे। यह परिवहन विमान जोरहाट से मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड जा रहा था। मेचुका चीन से लगे अरुणाचल के पश्चिम सियांग जिले का एक छोटा-सा कस्बा है। रूस में बने एएन-32 विमान का असम में जोरहाट से रवाना के बाद सोमवार दोपहर संपर्क टूट गया।

भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी कि आठ सदस्यों का बचाव दल क्रैश साइट पर पहुंच गया है, जहां उन्हें कोई भी जीवित शख्स नहीं मिला है। एएन-32 विमान के दुःखद क्रैश में इन वायुयोद्धाओं ने प्राण गंवाए हैं उनमें जी.एम. चार्ल्स, एच. विनोद, आर थापा, ए तंवर, सुनील मोहन्ती, एमके गर्ग, केके मिश्रा, अनूप कुमार, शेरिन, एसके सिंह, पंकज, पुताली और राजेश कुमार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें