पेट्रोल-डीजल की मात्रा निर्धारण के बावजूद पंपों पर नहीं लगा नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

एलपीजी गैस की कमी के कारण पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की मात्रा को लेकर मौखिक सीमाएं तय की गई हैं। हालांकि, किसी भी पंप पर लिखित निर्देश नहीं हैं। प्रेट्रोल पंप के संचालकों का कहना है कि उन्हें 3000 रुपये से अधिक का पेट्रोल और 300 लीटर से अधिक डीजल नहीं देने के लिए कहा गया है।

पेट्रोल-डीजल की मात्रा निर्धारण के बावजूद पंपों पर नहीं लगा नोटिस

एलपीजी गैस की किल्लत को देखते हुए पेट्राल पंपों पर पेट्रोल-डीजल को लेकर सीमा तय की गई है, लेकिन यह सिर्फ मौखिक रूप से कहा गया है। अधिकतर प्रेट्रोल पंपों पर नोटिस चस्पा नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल के ट्रांसपोर्ट नगर पेट्रोल पंप के मैनेजर किशोर जी ने बताया कि उनलोगों को कोई लिखित निर्देश नहीं आया है, बस मौखिक रूप से ध्यान रखने को कहा गया है। अन्य पेट्राल पंप के संचालकों और मैनेजर ने बताया कि उन लोगों को मौखिक रूप से कहा गया है कि 3000 रुपये से अधिक का पेट्राल और 300 लीटर से अधिक डीजल न दें।

लिखित रूप से कोई मेल नहीं आया है। इंडियन ऑयल के नोडल पदाधिकारी आदित्य हृदय ने कहा कि सामान्य ग्राहकों को जितनी जरूरत है, वे ले सकते हैं। वहीं, एक अन्य कंपनी के पदाधिकारी ने कहा कि जो लोग ड्रम में या गैलन में एकत्रित करते हैं, उनपर रोक है। गाड़ियों के लिए कोई रोक नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।