ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरगरूड़ वाहन पर नगर भ्रमण को निकले भगवान बालाजी

गरूड़ वाहन पर नगर भ्रमण को निकले भगवान बालाजी

आंध्र भक्त श्री राम मंदिर बिष्टूपुर में सोमवार की शाम 49वें ब्रह्मोत्सव में भगवान बालाजी गरूड़ वाहन से नगर भ्रमण पर निकले। वापसी पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण...

गरूड़ वाहन पर नगर भ्रमण को निकले भगवान बालाजी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 26 Jun 2018 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

आंध्र भक्त श्री राम मंदिर बिष्टूपुर में सोमवार की शाम 49वें ब्रह्मोत्सव में भगवान बालाजी गरूड़ वाहन से नगर भ्रमण पर निकले। वापसी पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।

गणेश वंदना के साथ सुबह 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण से नित्यकतला पूजा की गई। भगवान बालाजी को जगाने के बाद दूध, गंगा जल, गुलाब जल, फलों के रस, दही और मधु से अभिषेक किया गया। पूजा और भगवान बालाजी के नगर भ्रमण में अध्यक्ष सीएच शंकर राव, बी. अप्पा राव, भास्कर राव, एम. चंद्रशेखर, रामू राव, नरसिंह राव, जी. राजेश, एम. हेश, पीएल राव, नाग राजू आदि शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें