लोकसभा चुनाव : जमशेदपुर में ·भाजपा के विद्युतवरण महतो ने दूसरी बार लहराया परचम
जमशेदपुर लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार चंपई सोरेन को एकतरफा मुकाबले...
जमशेदपुर लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार चंपई सोरेन को एकतरफा मुकाबले में तीन लाख दो हजार नब्बे (3,02,090) मतों के अंतर से परास्त कर दिया है। महतो को कुल छह लाख उन्यासी हजार छह सौ बत्तीस (6,79,632) मत मिले हैं जबकि सोरेन को तीन लाख सतहत्तर हजार पांच सौ बयालीस (3,77,542) मतों से संतोष करना पड़ा है। बाकी सभी 21 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। यही वजह रही कि विद्युत के मतगणना केन्द्र कोऑपरेटिव कॉलेज आने से पहले ही सभी प्रत्याशी निराश हो मैदान छोड़ निकल गए। निर्वाची पदाधिकारी सह पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार ने विद्युत वरण महतो को रात लगभग 9 बजे कोऑपरेटिव कॉलेज स्थित प्राचार्य कक्ष में जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। उस वक्त दोनों मतगणना प्रेक्षक एम तेयांग और विजयपाल सिंह तृतीय और जीत का जश्न मनाकर पहुंचे मंत्री सरयू राय और जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी मौजूद थे। विद्युत वरण महतो ने कुल डाले गए 11,44,427 मतों के 59.38 प्रतिशत पर कब्जा जमा लिया। मुकाबला पूरी तरह एकतरफा मगर सीधा रहा। भाजपा प्रत्याशी ने शुरू से जो बढ़त बनाई वह अंत तक बरकरार रखी। किसी भी समय चंपई सोरेन उन्हें चुनौती देते नजर नहीं आए। पिछली बार से दो लाख से अधिक की जीत का अंतरयह जीत इस मामले में ऐतिहासिक रही कि 2014 में विद्युत वरण महतो ने 99,876 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। तब उन्होंने झाविमो के प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार को पराजित किया था। मगर इस बार तो उन्होंने उससे तीन गुना से भी बड़ी जीत दर्ज की। यह जमशेदपुर सीट के लिए एक रिकार्ड भी है।