ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरलॉकडाउन इफेक्ट :तीन दिनों में 200 किमी पैदल चलकर 22 मजदूर पहुंचे जगन्नाथपुर के गुमरिया

लॉकडाउन इफेक्ट :तीन दिनों में 200 किमी पैदल चलकर 22 मजदूर पहुंचे जगन्नाथपुर के गुमरिया

सरकार के मना करने के बाद भी मजदूर पैदल ही घर लौट रहे हैं। ऐसी ही घटना आज लॉकडाउन में ही ओडिशा के जाजपुर से 200 किलोमीटर पैदल चल कर पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर के गुमरिया गांव पहुंचे 22 मजदूर। गांव...

लॉकडाउन इफेक्ट :तीन दिनों में 200 किमी पैदल चलकर 22 मजदूर पहुंचे जगन्नाथपुर के गुमरिया
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 13 Apr 2020 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

सरकार के मना करने के बाद भी मजदूर पैदल ही घर लौट रहे हैं। ऐसी ही घटना आज लॉकडाउन में ही ओडिशा के जाजपुर से 200 किलोमीटर पैदल चल कर पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर के गुमरिया गांव पहुंचे 22 मजदूर। गांव से सूचना मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजकर सभी की स्कैनिंग कराई। डॉक्टर शर्मा एवं डॉक्टर सुंडी ने सभी की स्कैनिंग कर सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सभी को बुनियादी विद्यालय जैतगढ़ में करंटाइम पर रखा गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 22 मजदूरों को ओडिशा से आने की सूचना मिली है। सभी की स्कैनिंग करा कर बुनियादी विद्यालय जैतगढ़ में बने क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया है। 14 दिनों के लिए, बैड और भोजन सहित सुविधा दी गई है। इस दौरान मजदूरों ने कहा कि ओडिशा सरकार ने किसी भी तरह की मदद नहीं की। वे 3 दिनों पैदल चलकर बिस्कुट आदि खाकर अपने गांव पहुंचे। वहां पर रोजगार बंद हो गया, जितना पैसा था वे भी खत्म हो गया और कहीं से कोई सुविधा नहीं मिलने के कारण वे लोग पैदल ही गांव लौट आए हैं। वे जाजपुर में करीब 3 साल से रहकर मजदूरी कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें