जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती में नाले की समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती के लोग पिछले एक साल से नाले के गंदे पानी की समस्या से परेशान हैं। विधायक पूर्णिमा साहू को कई बार आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बस्तीवासियों ने कागज की नाव बनाकर अनोखा प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे।

जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती में नाले की समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती में पिछले करीब एक वर्ष से नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।बताया जा रहा है कि बस्ती के लोगों ने इस समस्या को लेकर क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू को कई बार लिखित आवेदन सौंपा है। इसके अलावा 4 से 5 बार प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर जल्द समाधान की मांग कर चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।नाले

का पानी सड़क पर बहने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मंदिर जाने वाली महिलाओं को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।इसी के विरोध में बस्तीवासियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए कागज की नाव बनाकर नाले के पानी में बहाया और “हमारी विधायक लापता है” जैसे नारे लगाते हुए विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने जोरदार हंगामा भी किया।प्रदर्शन में युवा समाजसेवी नवीन कुमार, अभिषेक तिवारी, दीना जी, शोभा गुप्ता, सुलोचना देवी, सुमित्रा देवी, मुन्ना जी, विनोद जी, कपिलदेव सिंह, प्रभुनाथ शर्मा, रंजीत राय, सरोज ओझा, बी.के. चौधरी, रूपेश सिंह, दीपु शर्मा, राजेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल रहे।बस्तीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे जिला समाहरणालय (डीसी कार्यालय) के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।