ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटेल्को सोसाइटी में अप्रैल से बढ़ सकती है लोन राशि की सीमा

टेल्को सोसाइटी में अप्रैल से बढ़ सकती है लोन राशि की सीमा

कंप्लसरी डिपोजिट राशि में 500 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव जमशेदपुर संवाददाता टेल्को को-ऑपरेटिव...

टेल्को सोसाइटी में अप्रैल से बढ़ सकती है लोन राशि की सीमा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 22 Jan 2023 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक गुरुवार दोपहर 3 बजे हुई। इसमें सोसाइटी को और मजबूत करने समेत अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कई प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में वित्तीय स्थिति की समीक्षा के बाद नए वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल से लोन की राशि की अधिकतम सीमा 3 लाख 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने तथा कंप्लसरी डिपोजिट में भी 500 रुपये की वृद्धि कर 2 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया। ब्जाय दर में भी कमी करने पर विचार किया गया। सोसाइटी में सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मचारियों को सदस्य बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया। साथ ही बीएन सिंह और गौरव को सलाहकार नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। इसके पहले निवर्तमान चेयरमैन मानस मिश्रा और सचिव अमितेष पांडेय को विदाई दी गई। नए चेयरमैन मणीष वर्मा, सचिव रुद्र प्रताप सिंह और कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल को शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों में जीतेंद्र सिंह, अश्विनी तिवारी, भारती रानी, सुनीता, इंदू, लवी शर्मा, विष्णु गिरि, अनूप आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें