ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसाकची गोदाम में 110 दिन बाद लोडिंग-अनलोडिंग शुरू

साकची गोदाम में 110 दिन बाद लोडिंग-अनलोडिंग शुरू

राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के साकची गोदाम में 110 दिन बाद खाद्यान्न की लोडिंग और अनलोडिंग का काम मंगलवार से शुरू हो गया। सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी...

साकची गोदाम में 110 दिन बाद लोडिंग-अनलोडिंग शुरू
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 22 Sep 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के साकची गोदाम में 110 दिन बाद खाद्यान्न की लोडिंग और अनलोडिंग का काम मंगलवार से शुरू हो गया। सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह सहायक गोदाम प्रबंधक (एजीएम) श्यामनाथ पाठक ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। पहले दिन करीब कई ट्रक चावल-गेहूं आया और उसे डीलरों के पास भेजा गया। दूसरी ओर, बर्मामाइंस गोदाम में लोडिंग-अनलोडिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी। 2 जून से इन दोनों गोदामों में अनाज रखने का काम बंद था। उसी दिन दोनों गोदामों को सीलकर जांच शुरू कर दी गई थी। कथित रूप से गड़बड़ी मिलने पर 10 जून को तत्कालीन साकची के एजीएम केपी सिंह जबकि बर्मामाइंस के एजीएम जगदीश हाजरा के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें