जेएसएसपी में लिटिल फीट स्पोर्ट्स फिएस्टा, 640 बच्चों ने लिया हिस्सा

Dec 21, 2025 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में शनिवार को लिटिल फीट स्पोर्ट्स फिएस्टा का आयोजन हुआ, जिसमें 640 नन्हे बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों की रुचियों को प्रोत्साहित करने की बात की, जबकि प्रधानाध्यापिका ने खेलों के महत्व पर जोर दिया। बच्चों ने मनोरंजक दौड़ और रंगारंग प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

जेएसएसपी में लिटिल फीट स्पोर्ट्स फिएस्टा, 640 बच्चों ने लिया हिस्सा

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में शनिवार को लिटिल फीट स्पोर्ट्स फिएस्टा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा एक तक के 640 नन्हे बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस अवसर पर जेईएम फाउंडेशन के वरिष्ठ प्रबंधक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फिएस्टा के दौरान बच्चों ने मनोरंजक दौड़ और रंगारंग अभ्यास प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी रुचियों का अनुसरण करने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास संभव हो सके। वहीं, प्रधानाध्यापिका मिली सिन्हा ने कहा कि खेल बच्चों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उन्हें खुश और आत्मविश्वासी बनाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।