ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकुष्ठ लाइलाज नहीं, लक्षण दिखने पर तत्काल उपचार कराएं

कुष्ठ लाइलाज नहीं, लक्षण दिखने पर तत्काल उपचार कराएं

चर्म रोग के विशेषज्ञों की संस्था आईएडीवीएल ने शनिवार को एमजीएम अस्पताल परिसर में...

कुष्ठ लाइलाज नहीं, लक्षण दिखने पर तत्काल उपचार कराएं
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 01 Feb 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

चर्म रोग के विशेषज्ञों की संस्था आईएडीवीएल ने शनिवार को एमजीएम अस्पताल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. पीके बारला ने कहा कि कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाना जरूरी है। डॉ. राजीव ठाकुर ने कहा कि यह हानिकारक बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है, जो समुचित उपचार से ठीक हो जाता है। इसलिए प्रारंभिक लक्षण दिखने पर इसका इलाज कराना चाहिए। इससे विकलांगता से बचा जा सकता है। वहीं डॉ. एएन झा ने कहा कि इसकी दवा नि:शुल्क मिलती है, जिसका लाभ लोगों को लेना चाहिए। कार्यक्रम में कुष्ठ निवारण के लिए पुस्तक का विमोचन किया गया। चिकित्सकों की टीम ने शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया।

कुष्ठ आश्रम में मास्क वितरित:

बर्मामाइंस स्थित हिंद कुष्ठ आश्रम में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. स्व. आरपी ठाकुर की स्मृति में मास्क का वितरण किया गया। इसके लिए डॉ. राजीव ठाकुर व उनकी टीम आश्रम गयी थी। वहां भी लोगों को इलाज किया गया। उनसे कहा गया कि जब भी किसी मरीज को इलाज की आवश्यकता है वे उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें