घाघीडीह केंद्रीय कारा में लगी जेल अदालत और मेडिकल कैंप
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने घाघीडीह केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन किया। कैदियों के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम और मेडिकल कैंप भी लगाए गए। न्यायिक पदाधिकारियों ने कैदियों की समस्याएं सुनीं और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। दो मामलों की सुनवाई हुई लेकिन कोई निष्पादन नहीं हुआ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से रविवार को घाघीडीह केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कैदियों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम और मेडिकल कैंप भी लगाया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों ने कैदियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। जेल अदालत में व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम अजय कुमार गुड़िया, डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, लीगल एड काउंसिल के चीफ विदेश सिन्हा तथा सहायक सदस्य राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस दौरान कुल दो मामलों की सुनवाई की गई, लेकिन दोनों मामलों में समझौता नहीं हो सका और किसी भी केस का निष्पादन नहीं हो पाया।
कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने कैदियों के रहन-सहन, खानपान और अन्य समस्याओं की जानकारी ली। वहीं, कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके अधिकारों और न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी गई। इधर, मेडिकल कैंप में चिकित्सकों की टीम ने कैदियों की स्वास्थ्य जांच की और परामर्श दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेल अधीक्षक, जेलर और कारा प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


