ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनेतृत्वकर्ता के लिए सकारात्मक सोच जरूरी

नेतृत्वकर्ता के लिए सकारात्मक सोच जरूरी

जेवियर लेबर रिलेशन इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) में शुक्रवार को लर्निंग सेंटर-2 में लीडरशिप टॉक आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के ग्रुप प्रेसीडेंट (एचआर एंड कारपोरेट सर्विसेज) राजीव दुबे...

नेतृत्वकर्ता के लिए सकारात्मक सोच जरूरी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 26 Aug 2017 03:51 PM
ऐप पर पढ़ें

जेवियर लेबर रिलेशन इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई) में शुक्रवार को लर्निंग सेंटर-2 में लीडरशिप टॉक आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के ग्रुप प्रेसीडेंट (एचआर एंड कारपोरेट सर्विसेज) राजीव दुबे थे। राजीव दुबे ने एक्सलर्स को लीडरशिप के गुर बताए। उन्होंने कहा कि नेतृत्वकर्ता का नजरिया व्यापक होता है, वह न केवल खुद के बल्कि सभी के बेहतरी का सोचता है। टीम के हर सदस्य को प्रोत्साहित कर शत प्रतिशत देने का हौसला भरता है। नेतृत्वकर्ता को नई सोच, नया नजरिया और सकरात्मकता को हमेशा बनाए रखना होता है। राजीव दुबे से एक्सएलआरआई के विद्यार्थियों ने कई सवाल भी पूछे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें