अधिवक्ताओं ने झालमुड़ी खाकर भाजपा की जीत पर जताया उत्साह
जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने जमशेदपुर कोर्ट परिसर में असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर खुशी जताई। अधिवक्ताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत से भ्रष्टाचार और भय का माहौल समाप्त होगा। यह राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और आम लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जमशेदपुर कोर्ट परिसर में झालमुड़ी खाकर असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर उत्साह जताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल कर भ्रष्टाचार और भय के माहौल का खात्मा किया है। खुशी मनाने में अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह, अक्षय झा समेत अन्य कई शामिल हुए। इधर, अधिवक्ता राजहंस तिवारी ने कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा के प्रति विश्वास जताया है। इससे राज्य के विकास का मार्ग खुलेगा। वहीं, केंद्र की योजनाओं को सीधे लागू करने का लाभ आम लोगों को मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


